आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घायल व्यक्ति की बचाई जान अपनी स्कोर्ट की गाड़ी से घायल को पहुंचाया अस्पताल

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ महोदय,* सदर अस्पताल से सिधारी की तरफ जा रहे थे कि अचानक बैठौली और शंकरपुर तिराहे के बीच उनकी नजर अज्ञात वाहन से घायल एक व्यक्ति जो खून से लथपथ था, पर पड़ी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्काल अपना वाहन रोक कर घायल व्यक्ति को स्वयं उठाकर अपने स्कॉर्ट वाहन में रखकर लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचाएं। जहां घायल की उपचार चल रहा है तथा चिकित्सकों को बेहतर इलाज हेतु कहा गया। घायल के परिवारजन भी अस्पताल आ गये है, घायल व्यक्ति खतरें से बाहर है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *